Upcoming Workshop close
mahashakti

Upcoming Workshop

No Upcoming Workshop Found!.

BLOG

एक सुंदर प्रार्थना मन्त्र

May
05
2023
MR Admin 2 Comments Mantra Articles

एक सुंदर प्रार्थना मन्त्र

हमारे बड़े हमें अक्सर बताते हैं कि जब हम मन्दिर जायें, तो बाहर आने से पहले हमें कुछ देर मन्दिर में अवश्य बैठना चाहिये | इस सदियों पुराणी परम्परा के साथ एक छोटी सी प्रार्थना जुड़ी है -“अनायासेन मरणं विना दैन्येन जीवनम् । देहान्ते तव सायुज्यं देहि मे परमेश्वरम्॥“इसमें हम अपने हाथ जोड़ कर भगवान से प्रार्थना करते हैं - “अनायासेन मरणं”-“मुझे पीड़ा रहित मृत्यु देना”;“विना दैन्येन जीवनम्” – “ऐसा जीवन देना, जिसमें मैं कभी किसी पर आश्रित न होऊँ | किसी को मुझे उठाना, बिठाना या खिलाना न पड़े |” “देहान्ते तव सायुज्यं देहि मे परमेश्वरम्॥“ – “जब मृत्यु आये, तो तुम्हारा ही दर्शन हो | हे प्रभु , मुझे ये ही वर देना |” तो, जब भी मंदिर जायें, इन शब्दों को अवश्य ध्यान में रखें, जहां हम किसी भी भौतिक सुख, संपदा, यश आदि की चाह न रख कर ईश्वर से बहुत ही सुन्दर प्रार्थना कर रहें हैं |
Share:

Comments (2)

A
Adi
4 years ago

A
Adi
4 years ago

Leave a Comment

Login to Comment